23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

पधर स्कूल के प्रांगण में मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

पधर

उपमंडल पधर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षा उपमंडलाधिकारी (ना0) पधर सुरजीत सिंह ने की ।

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने इस शुभअवसर पर राष्ट्रीय ध्वज्जारोहण करते हुए पधर पुलिस से मार्च पास्ट की सलामी ली ।

वही देश की आजादी से लेकर शरहदों की रक्षा करने वाले शहीद वीरों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उपमंडल वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।
कहा कि लोगों ने स्वतंत्रता पाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है । वो लोग हमारे लिए आदरणीय और सम्मानिनिय रहेंगे । उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का महोत्सव मना रहे है ये उन्ही लोगों की कुर्बानी की बजह है । वही उन्होंने कहा कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने भी आजादी के बलिदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया है । वही उन्होंने कहा कि गुलामी शब्द अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है । कहा कि आज उन्ही बलिदानों और कुर्बानियों की वजह से आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे है ।
वही उन्होंने कहा कि आज आजादी के बाद भारतवर्ष किस तरह आगे बढ़ रहा है ये भी आप देख रहे हैं । उन्होंने कहा कि हमें समाज मे रहते हुए अच्छे कार्य करने चाहिए ।
उन्होंने कहा महात्मा गांधी सहित अन्य लोगों ने अपना पूरा जीवन भारतवर्ष को आजाद करवाने के लिए लगा दिया क्योंकि उनमें देश प्रेम था ।
वही उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज नशे की ओर जा रहा है जिसको हमें रोकना होगा ।
इस मौके पर तहसीलदार पधर नीलम कुमारी , , बीडीओ पधर विनय चौहान , प्रधान डलाह हेमंत कुमार , जीप सदस्य रवि कांत , बीडीसी सदस्य कविता चौहान , व्यापार मंडल के प्रधान लाभ सिंह , प्रधानाचार्य ललित कुमार ठाकुर , सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Related posts

हिमाचल पुलिस ने थार गाड़ी का कर दिया 1 लाख से अधिक का चालान, शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा वाहन मालिक

Admin

जोनल हास्पिटल में शुरू हुए महिला रोगों के दूरबीन विधि से आप्रेशनस्त्री रोग विशेषज्ञों ने अभी तक सफलतापूर्व किए तीन आप्रेशनइससे पहले मेडिकल कालेज या फिर नीजि अस्पतालों का करना पड़ता था रूख

Admin

संघ घर-घर देगा राम मंदिर दर्शन का न्योता।

Admin

Leave a Comment