22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Mandi

जिला बार एसोसिएशन मंडी के सामान्य चुनाव 2023 संपन्न हुए। 327 वोट पोल हुए तथा 55 वोट पोस्ट बैलेट कुल वोट 382 पड़े

इस चुनाव में श्री भंवर भारद्वाज जी को प्रधान पद के लिए चुना गया उन्हें 193 वोट पड़े और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक लखन पाल को 104 संजय मडयाल को 67 तथा गीतांजलि शर्मा को 18 मत पड़े इस प्रकार भंवर भारद्वाज 89 वोटों से विजई घोषित हुए ।
उप प्रधान पद के लिए श्रीमती नीरजा ठाकुर को 210 मत पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश सकलानी को 170 वोट पड़े और 2 मत मान्य नहीं थे। निरजा ठाकुर 40 मतों से विजयी घोषित की गई।
महामंत्री पद के लिए श्री लीला प्रकाश को 192 मत पड़े और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देश मित्र को 190 मत पड़े इस प्रकार श्री लीला प्रकाश 2 मतों से विजयी घोषित किए गए।
इसके अलावा सह सचिव के लिए पवन देव को निर्विरोध चुना गया है ।
वहीं संजय कुमार को कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चयनित किया गया है।
इसी के चलते श्रीमती चंद्र रेखा ,श्री तिलक राज पठानिया श्री अजय ठाकुर श्रीमती कुमारी कुसुम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है.
श्री रवि राणा अधिवक्ता मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव करवाए गए और चुनाव की सारी प्रक्रिया लोकेश कपूर अधिवक्ता व लोकेंदर कुटलैहडिया अधिवक्ता द्वारा अन्य टीम के सहयोग से की गई।
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने में श्री दिनेश शर्मा श्री पुनीत ठाकुर कुमारी कुसुम पोविंदर कुमार श्रीमती विजय भंडारी श्री पारस वैद्य तथा गुमित कुमार विशेष रुप से कार्य में सहयोग दिया।

Related posts

पडोह के वैकल्पिक सड़क मार्ग पर सुमो गिरी एक की मौत 8 घायल.

Admin

राजकीय प्राथमिक पाठशाला में निपुण मेले का हुआ आयोजन

Admin

हिमाचल में नौसिखिए और नालायक लोग चला रहे सरकार, जो समोसे पर इनक्वायरी बिठाते हैं और मंदिर के गल्ले पर रखते हैं नजर: तरुण चुघ

Admin

Leave a Comment