September 16, 2026
Mandi

उपमंडल पधर के आंगनबाड़ी केंद्रो में एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

पधर उपमंडल में 1100 बेटियों के द्वारा किया गया पौधारोपण

पधर

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत (देई )कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना द्रंग के सौजन्य से परियोजना उपमंडल पधर के समस्त पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्रो में एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें आज 1100 बेटियों के द्वारा पौधारोपण किया गया यह । जिला प्रशासन मंडी की तरफ से एक पल है इससे यह संदेश दिया गया की जैसे पेड़ बड़ा होगा और अपना योगदान प्रकृति को स्वच्छ रखने और समाज को फल आदि देने में करेगा वैसे ही बेटियां पढ़ लिख कर बड़ी होंगी तो वे भी अपना योगदान समाज निर्माण में देंगी और समाज को नई दिशा देंगी।
आंगनबाड़ी केंद्रो में आज बालिका जन्मोत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा बेटियों को सुदृढ़ करने व उनके लिंगानुपात को सुधार लाने तथा बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने के बारे में जानकारी दी गई बालिका जन्म महोत्सव कार्यक्रम हर माह की 1और 15 तारीख को उपमंडल पधर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में आयोजित किया जाता है जिसमें स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग इस अभियान को जन- जन तक पहुंचने में मिल रहा है यह जिला प्रशासन मंडी की तरफ से एक पल है

Related posts

गरलोग स्कूल में अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही वाधित

Admin

हिमाचल की बेटी ऋचा शर्मा ने वियतनाम में जीता हेरिटेज बिजनेस ग्लोबल अवार्ड

Admin

आज तक कोई नहीं बना सका छत, हिमाचल का वो मंदिर जहां मां दुर्गा खुद आसमान को छत्र मानती हैं

Admin

Leave a Comment