24 C
Baijnath
October 2, 2026
Baijnath

विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक के सी कटोच की अध्यक्षता में आज बैजनाथ में आयोजित की गई।

बैजनाथ 15 सितंबर 2023 ( वीर खड़का)

विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक श्री के सी कटोच की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बैजनाथ में आयोजित की गई।इस बैठक में जिला कांगड़ा के महासचिव श्री विजय भंडारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में लगभग 90 पेंशनधारियों ने भाग लिया.जिला महासचिव ने बोर्ड प्रबंधन में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन के ढीले रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से अनुरोध किया कि जिन पेंशनरों का जनवरी 2016 में सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक वेतन निर्धारण नहीं हुआ है उनका निर्धारण यथाशीघ्र किया जाए, ताकि पेंशनधारियों को बुढ़ापे में संघर्ष करने को मजबूर न होना पड़े। पेंशनभोगियों को कोर्ट जाने में झिझक नहीं होगी जिसका जिम्मेदार बोर्ड प्रबंधन होगा। जो हाल ही में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें भी अभी तक पेंशन का लाभ नहीं मिला है। इसी तरह हमारी इकाई में लगभग पांच पेंशनधारी हैं।जो लोग मार्च से अगस्त के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें आज तक किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए।पेंशनर्स का बकाया जल्द से जल्द दिया जाए बैठक में निम्नलिखित पेंशनभोगी उपस्थित थे। 84 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य श्री Sita राम नाग ओम प्रकाश जगत सिंह दीपू राम दलीप सिंह जोगिंदर सिंह सुरेश कटोच देव राज विनोद शर्मा . प्रकाश चंद हरि सिंह राकेश शर्मा Surinder rana आदि यह जानकारी यूनिट सचिव श्री बी एस राणा ने दी

Related posts

ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

Admin

चढ़ियार अस्पताल की बदहाली पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने किशोरी लाल को घेरा

Admin

Ayurvedic College: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला का किया दौरा, सुविधाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी

Admin

Leave a Comment