November 1, 2026
Mandi

हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों का किया सफल ट्रायल, जिला प्रशासन तथा एनएचएआई के अधिकारी ने किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री ने सुरंगों को ट्रायल के लिए खोलने को लेकर किया था ट्वीट
मंडी, 21 मई। सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले के हनोगी से झलोगी तक पांच टनल का जिला प्रशासन तथा एनएचएआई के अधिकारियोें की मौजूदगी में निरीक्षण तथा सफल ट्रायल किया गया। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते बुधवार को हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों को ट्रायल के लिए खोलने को लेकर ट्वीट किया था इसके पश्चात एनएचएआई तथा जिला प्रशासन ने शनिवार को इन सुरंगों का सफल ट्रायल किया है।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि हनोगी से झलोगी तक विशेषतः बरसात के मौसम में पहाड़ों से पत्थर इत्यादि गिरने का खतरा बना रहता है तथा सड़क पर ब्यास नदी का पानी आने से कई बार बरसात में इसे बंद भी करना पड़ता था लेकिन अब किरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत हनोगी से झलोगी तक सुरंगे बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि फोरलेन के निर्माण कार्य को समयबद्व पूरा करने के लिए नियमित तौर पर जिला प्रशासन की एनएचएआई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एनएचएआई वरूण चारी तथा विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भुभु टनल का जल्द हो निर्माण , विधायक द्रंग पूर्ण चन्द ठाकुर

Admin

कुल्लू पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों में तीन आरोपी नशीले पदार्थ सहित धर दबोचा

Admin

मंडी में सुक्खू सरकार की तीसरी वर्षगांठ रैली में वीरभद्र सिंह की तस्वीर गायब, विक्रमादित्य-पृतिभा सिंह भी रहे नदारद ।

Admin

Leave a Comment