January 21, 2026
Baijnath

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला संसाल में 15 लाख की लागत से क्लास रूम एवं समार्ट क्लास का लोकार्पण किया।

बैजनाथ (वीर खड़का) , 20 मई – मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला संसाल में 15 लाख की लागत से क्लास रूम एवं समार्ट क्लास का लोकार्पण किया।
किशोरी लाल ने इस अवसर पर कहा कि स्मार्ट क्लास रूम बनाने का मकसद शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति को मनोरंजन तथा रोचक बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे है ताकि शिक्षा के साथ साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि छात्रों से एकाग्र मन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अनुशासन को अपनाने की बात कही। जिससे बच्चे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर उपलब्ध शिक्षा बेहतर भविष्य की नींव तैयार करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक पुस्तकों सहित पुस्तकालयों का निर्माण व नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की एक्सेस प्रदान करने की योजना है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अपनी लोक संस्कृति को भी अपनाएं। उन्होंने छात्रों से नशे से सदैव दूर रहने का आह्वान भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को विधायक निधि से 11 हजार रुपये और स्टेज निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को समस्याओं को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा,प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , प्रधान ग्राम पंचायत पंजयाला अंजू देवी , उपप्रधान संसाल संजीव कुमार , पूर्व वीडीसी चेयरमैन गीता देवी, पूर्व जिला परिषद सुख राम , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संसार चन्द राणा , ब्लॉक कांग्रेस जनरल सेक्टरी रमेश चड्डा , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , उप प्रधान मॉलपट्ट बनबीर ,खण्ड प्राभरिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार , प्रिसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल संसाल सुनील सिंह , मुख्य अध्यापक इन्दु बाला ,बाबूराम , विजय पुरोहित , मनोज शर्मा , उमेश भारद्वाज , मोनिका व्यास , महेंद्र सिंह , सोनू , रजनीश राधे, तुलसीराम , अमन शर्मा , राजेंद्र परमार , रमेश भाऊ , विलायती राम , शक्ति राम, दौलत राम , रामलाल , , अजय पुरोहित ,मुनीश कुमार , स्कूल स्टाफ , अभिभावक, छात्र और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ा भंगाल को प्रकृति ने दिया है अपार सौंदर्य। कुदरती सौंदर्य निहारने का सफर, 3 दिन की पैदल डगर।

Admin

एक दिवसीय जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता खैरा में संपन्न

Admin

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर काठक सकडी से दुर्ग सड़क को जोड़ने हेतु आवेदन किया

Admin

Leave a Comment