22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

भुभु टनल का जल्द हो निर्माण , विधायक द्रंग पूर्ण चन्द ठाकुर

विधानसभा में उठाया जायगा टनल का मुद्दा

पधर

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र की चौहारघाटी की भुभु टनल बनने से यंहा के लोगों के साथ साथ सम्पूर्ण हिमाचल को लाभ होगा ।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ साथ इस टनल के बन जाने से पर्यटकों को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही साथ सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी ।
वही उन्होंने कहा कि सेना के जवानों को लेह लदाख पहुंचने में कई किलोमीटर का सफर तय करना आदत है अगर यंहा टनल का निर्माण हो तो सेना के वाहन लेह लदाख के लिए 12 महीने आ जा सकेंगे क्योंकि अब अटल टनल का निर्माण होने से बर्फबारी होने के कारण भी खिला रहेगा ।
उन्होंने कहा कि इस सड़क का ठंडे बस्ते में कार्य पड़ा हुआ है ।
आपको बता दें कि इस टनल के बन जाने से मंडी और कुल्लू की करीब 70 किलोमीटर दूरी कम होगी और यंहा के लोगों को कुल्लू , लाहौल स्पीति सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचने में कम समय लगेगा ।

विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि इसी के साथ साथ नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट कोटरोपी के पास बरसात में बन्द हो जाता है जिस कारण वैकल्पिक मार्ग पधर जोगिन्दरनगर वाया नौहली सड़क पर वाहनों की आवाजाही रहती है जो सिंगल लेन है इसको भी चौड़ा किया जाए और मंडी कुल्लू फोरलेन की कटिंग से बरसात में जगह जगह बन्द होने से मंडी बजौरा वाया कटौला सड़क ओर वाहनों की आवाजाही रहती है ।
क्योंकि सड़क की चौड़ाई न होने से जाम की स्थिति उतपन्न रहती है इन दोनो सड़को को रिलीफ फंडिंग के माध्यम से सड़क को चौड़ा किया जाए ताकि फोरलेन बन्द होने से इन वैकलिपक मार्गो से वाहनों की आवाजाही चली रहे ।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बाहरी बरसात के कारण मंडी कुल्लू सड़क मार्ग पर कई गाड़िया बह गयी जिस कारण वैकल्पिक मार्ग मंडी बजौरा वाया कटौला , काढ़ी सड़क को बनाया जाना अति आवश्यक है ।

वही उन्होंने कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा ताकि सरकार जल्द से जल्द इस टनल को तैयार करें ।

Related posts

वेटरनरी डॉक्टर तरूणा ने बढ़ाया हिमाचल का मान, यूपीएससी में हासिल की 203वां रैंक

Admin

निशानदेही/तकसीम के लम्बित मामले निपटाने को 23 मई से विशेष अभियान

Admin

हिमाचल मित्र मंडल के वार्षिक कार्यक्रम लगा हिमाचली धाम का तड़का

Admin

Leave a Comment