24.9 C
Baijnath
March 30, 2026
Mandi

आतंकियों से मुठभेड़ में मंडी का कमांडो शहीद, घर में पसरा मातम

किश्तवाड़/मंडी। किश्तवाड़ जिले में ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) के दो सदस्यों की अपहरण कर हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान रविवार को सेना की स्पेशल फोर्स के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले कमांडो नायब सूबेदार राकेश कुमार बलिदान हो गए।

मुठभेड़ में तीन जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मुठभेड़ उसी जगह के पास हुई, जहां वीडीजी सदस्यों के शव बरामद हुए थे। सुरक्षाबलों ने जंगल में तीन से चार आतंकियों को घेर रखा है। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल भी लगाए गए हैं।

दो VDG सदस्यों की हुई थी हत्या

किश्तवाड़ के ओहली कुंतवाड़ा में वीरवार को आतंकियों ने वीडीजी सदस्य नजीर अहमद और कुलदीप कुमार का अपहरण कर बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी थी। शुक्रवार को इनके शव केशवान के पांडिगरी इलाके के जंगल में नाले के पास मिले थे। इसके बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवान केशवान के जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। रविवार की सुबह 11 बजे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अभी भी घिरे हुए हैं 3 से 4 आतंकी

आतंकियों की गोलीबारी में सेना की 2-पैरा की स्पेशल फोर्स के पैरा कमांडो नायब सूबेदार राकेश कुमार समेत चार जवान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां सूबेदार बलिदान हो गए। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इसकी पुष्टि की है। सेना के अधिकारी ने कहा कि इलाके में तीन या चार आतंकवादी घिरे हुए हैं। इन्हें जल्द ही मार गिराया जाएगा।
श्रीनगर में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर शहर के निशात इलाके में आतंकियों की मौजूदगी सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने घेरा कड़ा किया तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। जिस जगह मुठभेड़ हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर दाचीगाम नेशनल पार्क और जबरवान जंगल का इलाका भी शुरू होता है।

Related posts

पधर पुलिस थाना अब जल्द ही पधर पुरानी तहसील आफिस में शिफ्ट होगा।

Admin

अजब–गजब : ऊना में बैरंग लौटी बारात, नहीं मिली दुल्हन और परिवार, बिचौलिया फरार

Admin

हिमाचल में नौसिखिए और नालायक लोग चला रहे सरकार, जो समोसे पर इनक्वायरी बिठाते हैं और मंदिर के गल्ले पर रखते हैं नजर: तरुण चुघ

Admin

Leave a Comment