19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

मंडी में निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, गंभीर घायल

मंडी शहर के साथ ही लगते एक निजी स्कूल की चौथी मंजिल से जमा दो की एक छात्रा शुक्रवार दोपहर को गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के अचानक इस कदम से स्कूल में सनसनी फैल गई। घायल छात्रों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी और उसके बाद नेरचौक मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। नेरचौक मेडिकल कालेज से छात्रों को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है। मंडी पुलिस ने भी स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की है। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक छात्रों के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

स्कूल की सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया है। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने भी पुलिस को मौके की आंखों देखी घटना बताई है, लेकिन पुलिस मामले के सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार छात्रा ने चोथी मंजिल से छलांग लगाई है। छात्रा का परिवार मंडी जिला से ही ताल्लुक रखता है और उसके पिता अपने परिवार मंडी शहर में किराए के कमरे में रहते हैं। इस घटना के बाद परिजन भी सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार छात्रों को टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। उधर, एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।

Related posts

कुल्लू पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों में तीन आरोपी नशीले पदार्थ सहित धर दबोचा

Admin

कांग्रेस ने उद्घाटन पटिका में लगा दिया हारे हुए नेता नाम , मोहन सिंह ठाकुर

Admin

पधर स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

Admin

Leave a Comment