January 22, 2026
Mandi

हर्षोल्लास से संपन हुआ बरोट के ठंडी गोलाई का तीन दिवसीय मेला

पर्यटन कारोबार बढ़ने से बरोट की सैर को आ रहे देशी विदेशी पर्यटक-कौल सिंह ठाकुर

फ़ाइल संख्या-1
4अक्टूबर
पधर(मंडी)। चौहारघाटी के बरोट स्थित ठंडी गोलाई में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय मेला बुधवार को हर्षोल्लास से संपन हुआ। समापन समारोह में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
तीन दिवसीय मेले में बालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के अलावा पचास से अधिक महिला मंडलों, स्कूल और कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान लोगों को मेले की बधाई देते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में मनाए जाने मेले और तीज त्योहारों का विशेष महत्व है। रामायण और महाभारत में वर्णित सभी ऋषि मुनियों के मंदिर यहां मौजूद हैं। इसीलिए हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि बरोट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। देशी और विदेशी पर्यटक यहां की सुंदर और मनमोहक वादियों की खूबसूरती का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे पर्यटन कारोबार के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार सृजन भी हुआ है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में स्वास्थ्य सुविधओं को मजबूत करने के साथ साथ यहां नए भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेजी गई है।
उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। वहीं मेले के सफल आयोजन को लेकर अपनी ओर से पच्चीस हजार रुपये की नगद राशि मेला समिति को भेंट की।
इससे पहले मेला समिति एवं युवक मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, महिला मंडल अध्यक्ष संतोष कुमारी, पंचायत प्रधान डॉ. रमेश ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, पंचायत प्रधान डॉ. रमेश, जय सिंह, अनिल कुमार, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण ठाकुर, भागमल, रमेश चंद, तहसीलदार मुलथान पीसी कौंडल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

फोटो: ठंडी गोलाई में तीन दिवसीय मेला के समापन दौरान महिला मंडल की महिलाओं को सम्मानित करते कौल सिंह ठाकुर

Related posts

जंगली गेंदे से दर्शन लाल हुए मालामाल, फूलों से तैयार तेल के 12 से 15 हजार रुपए प्रति लीटर मिल रहे दाम

Admin

पानी के बिलों में सीधे 1 हजार की बढ़ोतरी, सुक्खू सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Admin

चैलचौक पंचायत के काफलू गांव में ढोंगी बाबा उड़ा ले गए 1 लाख 60 हजार, पुलिस ने कुछ ही घंटो में नेरचौक में धर पैसे लौटाए

Admin

Leave a Comment