19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Kullu

1.23 करोड़ के घोटाले को अंजाम देने वाली महिला कर्मचारी बर्खास्त, CBI कर रही मामले की जांच

कुल्लू: जिला मुख्यालय कुल्लू के सुल्तानुपर डाकघर में करीब 1.23 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था. 11 माह की जांच के बाद डाक विभाग ने महिला कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. वहीं, डाक विभाग ने 135 खाताधारकों को उनकी जमा राशि को लौटा दिया है.

अधिकतर मामलों को डाक विभाग ने निपटा दिया है. सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज कर डाक विभाग से रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है. जनवरी में ये घोटाला सामने आने के बाद करीब 6,000 खाताधारकों में हड़कंप मच गया था. इसके बाद अपना खाता जांचने के लिए खाताधारक अपनी पासबुक को लेकर डाकघर पहुंचे और विभाग के जांच अधिकारी ने भी जांच करने के लिए सभी लोगों को पासबुक के साथ डाकघर बुलाया था. डाक विभाग ने सभी खाताधारकों की पासबुक की जांच की. इसके लिए विभाग को करीब पांच से छह माह का समय लगा. जांच में सामने आया कि महिला कर्मचारी ने खाता धारकों के आरडी, बचत खाता और सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई अन्य खातों की राशि का गबन किया था. महिला कर्मचारी ने करीब 150 खाताधारकों के खाते की राशि का गबन कर रखा था.

डाक विभाग ने उन लोगों के पैसे लौटा दिए जिनकी राशि का गबन किया गया था, अभी कुछ लोगों को क्लेम सेटल नहीं हो पाया है. विभाग ने करीब एक करोड़ की राशि को खाताधारकों को लौटाया है. डाक विभाग ने महिला से करीब 36 लाख रुपये की वसूली की है, लेकिन अभी लगभग एक करोड़ की रिकवरी बाकी है. डाक विभाग मंडल मंडी के अधीक्षक स्वरूप शर्मा ने कहा कि, ‘विभाग ने अधिकतर खाताधारकों को उनकी राशि लौटा दी है, जो करीब एक करोड़ के आसपास थी. महिला कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. सीबीआई अब इस मामले की जांच की जा रही हैं.’

Related posts

पंजाबी पर्यटकों ने मणिकर्ण में मचाया हुड़दंग: युवक पर तलवार से हमला, घरों और गाड़ियों पर फेंके पत्थर

Admin

मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की महिला और आनी का युवक गिरफ्तार

Admin

दिवाली के दिन भूलकर भी न करें ये चीजें दान, वरना मां लक्ष्मी होगी नाराज

Admin

Leave a Comment