23.3 C
Baijnath
July 21, 2026
Kullu

Kullu :हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट का हुड़दंग, बाइक पर खालिस्तानी भिंडरावाले के झंडे, होमगार्ड जवान को पीटा और बैरियर भी तोड़ा।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और ऊना जिले में पंजाब से आए पर्यटकों द्वारा किए जा रहे हुड़दंग और अशांति की खबरें सामने आ रही हैं। यहां पंजाबी पर्यटक बाइकों पर ट्रिपल राइडिंग करते हुए और बड़े-बड़े झंडे लगाकर कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे हैं। इनकी यह गतिविधि सड़कों पर भीड़ और अव्यवस्था का कारण बन रही है। ऊना में सिख श्रद्धालुओं ने हिमाचल पुलिस के होमगार्ड जवान को पीट दिया, जबकि कुल्लू के मणिकर्ण में उन्होंने साडा बैरियर पर हुड़दंग मचाया और बैरिकेड तोड़ डाले।

मणिकर्ण गुरुद्वारा सिंह साहिब में आए पंजाब के श्रद्धालुओं ने साडा बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। ये श्रद्धालु बिना हेलमेट और नंबर प्लेट के बाइकों पर आवाजाही कर रहे हैं। हिमाचल पुलिस इस स्थिति पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और तमाशबीन बनी हुई है। मणिकर्ण में हुड़दंग की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें श्रद्धालुओं का आक्रामक व्यवहार देखा जा सकता है।

इसी तरह, कुल्लू के रायसन में पंजाबी पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच खींचतान की घटना सामने आई है। इसके अलावा, कुल्लू में पुलिस बैरियर पर कुछ युवकों ने पंजाब से आ रहे पर्यटकों की बाइकों से खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाला के झंडे उतरवाए। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बाइक सवार कह रहा है कि यह उसकी बाइक है और वह जो चाहे कर सकता है।

ऊना में होमगार्ड जवान पर हमला
शनिवार को ऊना के बचत भवन के पास होमगार्ड जवान यशपाल यातायात व्यवस्था संभाल रहा था। इसी दौरान रोटरी चौक ऊना की ओर से 8 से 10 बाइक सवार पंजाब के श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखते हुए होमगार्ड जवान ने बाइक सवार श्रद्धालुओं को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने अनदेखी करते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। जब होमगार्ड जवान बाइक के आगे खड़ा हो गया, तो पंजाबी श्रद्धालु उससे उलझ पड़े। इसी बीच अन्य बाइक पर सवार 15 से 20 श्रद्धालु भी उतरे और उन्होंने होमगार्ड जवान की मारपीट शुरू कर दी।

इन घटनाओं ने हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोग और प्रशासन इन हुड़दंगी पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हिमाचल पुलिस को इस मामले में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

मनाली में कल दोपहर से बर्फबारी के बीच फंसे सैलानी, भूखे-प्यासे गाड़ियों में बिताई रात

Admin

Nepali Woman Missing : मनाली से नेपाल के लिए निकली महिला हुई लापता, तलाश में दर- दर भटक रहा पति

Admin

कुल्लू में आपस में टकराए दो पैराग्लाइडर, एक सैलानी की हुई मौत

Admin

Leave a Comment