25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में चमके भारत के रंजीत


10 नवंबर बैजनाथ
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में दुसरे स्थान पर आने वाले उपमंडल के संसाल गांव के 37 वर्षीय रंजीत सिंह किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आने वाले पहले भारतीय पैराग्लाइडर पायलट बन गए हैं। अब तक कोई भी भारतीय पायलट अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में इस प्रकार का प्रदर्शन नहीं कर सका है। एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले रंजीत सिंह ने मनाली में 2006 में पैराग्लाइडिंग की बारीकियों को सीखना शुरू किया और बाद में उतरा खंड में इस साहसिक खेल को अपनी आजीविका का साधन बना लिया। रंजीत सिंह 6 माह उत्तराखंड और 6 माह हिमाचल में पैराग्लाइडिंग करके अपने परिवार को चला रहे हैं। रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने एक्यूरेसी कप में अब तक ट्रॉफी प्राप्त की है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह प्रदर्शन अब तक का बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी सिलेक्शन कोलंबिया में होने वाले सुपर फाइनल के लिए हुई है लेकिन आर्थिक कारणों से बह इसमें भाग नहीं ले पाएंगे। विदेश में किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कम से कम 80 हजार से एक लाख की जरूरत रहती है और विदेशों में कई कंपनियां खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती हैं लेकिन भारत में अब तक कंपनियां इस साहसिक खेल से दूर रही हैं और सरकारों का भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है। बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजन बहुत खुश है।

Related posts

तहसीलदार मुल्थान पूर्ण चंद कौंडल ने 14 सदस्यीय दल के साथ बड़ा भंगाल जाने वाले क्षतिग्रस्त रास्ते व पुल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगो व भेड़ पालकों की समस्याएं भी सुनी।

Admin

बैजनाथ की जालसू धार में गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Admin

Baijnath News: सेहल गाँव में लखदाता मंदिर मेले की तैयारियाँ जोरों पर, 20 से 22 जनवरी तक चलेगा तीन दिवसीय उत्सव

Admin

Leave a Comment