26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

तिब्बती गुरू दलाई लामा ने खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का किया शुभारंभमुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित


ताशीजोंग (बैजनाथ) 27 सितंबर। (ब्यूरो रिपोर्ट)

तिब्बती गुरू दलाई लामा ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के टाशीजोंग मोनेस्ट्री में खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
तिब्बती गुरू दलाई लामा ने उपस्थित सभी लोगों को अपने संबोधन के माध्यम से शांति और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में जितने भी तिब्बती भाई बहन रहते हैं उन्हें सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आपदा के समय में तिब्तियन सोसाइटी भाटू द्वारा 3 लाख का अंशदान आपदा राहत कोष में देने के आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार आमजन की सेवा के लिए समर्पित है और वंचितों के जीवन में सुधार लाने और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
राज्य सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान में रखते हुए नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में बारिश के कारण करोड़ों का नुक्सान हुआ है तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हिमाचल आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की दिशा में जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है उसे आज देश भर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यकता के समय तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक पहुंचने और अपने उपलब्ध संसाधनों से उन्हें सहायता प्रदान करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र जम्बाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, एसडीएम डीसी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता विद्युत मनोज कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

लोक निर्माण विभाग मंडल बैजनाथ के तहत आने वाली बैजनाथ-देओल सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है

Admin

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा , हिमाचल की छेक पंचायत में उपप्रधान की हत्या, आरोपित की पत्नी से था अफेयर; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Admin

बैजनाथ विधानसभा को मिलेगी मंत्री पद की सौगात? किशोरी लाल के नाम पर जनता की मांग

Admin

Leave a Comment