32.4 C
Baijnath
May 16, 2026
Baijnath

बैजनाथ में विधायक किशोरी लाल ने विद्यालय समारोह में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया, लोक मित्र केंद्र का लोकार्पण किया

बैजनाथ, 13 नवंबर 2025 (वीर खड़का )
पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की बात कही।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा है और साक्षर राज्य के रूप में उभरा है। सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया है तथा आधुनिक उपकरणों से शिक्षा प्रदान की जा रही है।

विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में वास्तविक बदलाव संभव है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करने का आग्रह किया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक संदेशों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।

विद्यालय प्रधानाचार्य बृजमोहन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज की रीढ़ बताते हुए विद्यालय को प्रोत्साहन के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही 25 लाख रुपये की साइंस लैब का शीघ्र लोकार्पण करने का आश्वासन दिया, जिससे प्रयोगात्मक शिक्षा प्रभावी होगी।

इससे पूर्व विधायक ने 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक मित्र केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा, जहां प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली-पानी बिल, रोजगार पंजीकरण आदि सेवाएं डिजिटल रूप से घर द्वार उपलब्ध होंगी और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

समारोह में प्रधान बीड़ सुरेश, प्रधान चौगान निगेश ठाकुर, प्रधान गुनेहड़ अंजना देवी, उपप्रधान बीड़ कपिल, बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, एसएमसी प्रधान वेदवती, एसएमसी सलाहकार किशोरी लाल, कार्यकर्ता सीता राम, हरदयाल सिंह, विजय भंडारी, सतीश भंडारी, हंसराज सोनी, धनी राम, लाल चंद, राजन सूद, पवन, रामदास सहित अन्य पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath Paprola Newबैजनाथ में भाजपा अप्पर बैजनाथ मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस सरकार पर बोला जोरदार हमला

Admin

जनमानस की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : किशोरी लाल

Admin

सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित 

Admin

Leave a Comment