ओमनी डिगी बैजनाथ(29.05.2023)
वो दिन योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीड़ में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी महाकाल डॉ दिलावर दिओल ,आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ कल्पना, प्रधानाचार्य श्रीमती मुक्ता टंडन, स्वास्थ्य विभाग श्री बीरबल, पर्यवेक्षक श्री मंगलेश्वर और श्रीमती अंजू बाला एवं अन्य स्टाफ ब आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं के अलावा 200 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस जागरूकता शिविर में वह दिन योजना के बारे में आयुष विभाग के डॉक्टर कल्पना ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई स्वास्थ्य शिक्षक श्री बीरबल ने महिलाओं में एनीमिया की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी ने महामारी से संबंधित स्वच्छता की जानकारी प्रदान की । पर्यवेक्षक श्री मंगलेश ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राजेश ने विश्व विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज में पाई जाने वाली भ्रांतियां और मिथक के बारे में जागरूक किया ब छात्राओं को सुपोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता अनीमिया सुपोषण से संबंधित जानकारी दी गई ।मासिक धर्म के ऊपर जिज्ञासा प्रश्नों व समस्याओं का मौके पर ही उत्तर देकर समस्याओं का समाधान किया गया । इस दौरान छात्राओं से मासिक धर्म स्वच्छता पर स्लोगन राइटिंग भी करवाई गई।
