January 15, 2026
Baijnath

चार साल बाद लौटी ‘ द हेल रेस’, धावकों ने हनुमानगढ़ चोटी तीन घंटे से कम में फतह की

(वीर खड़का )29 मई

हिमाचल प्रदेश में बीड़ की पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट ने 4 साल बाद बीड़ रनिंग फेस्टिवल के लिए ‘ द हेल रेस’ की वापसी देखी। 2 दिनों तक चलने वाले इस रनिंग फेस्टिवल में, पहले दिन बीड़ की पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट से हनुमानगढ़ चोटी होते हुए बिलिंग में टेक-ऑफ साइट तक 19 KM की ‘ हनुमानगढ़ एपिक’ नाम की रेस हुई। चुनौती के लिए धावकों को 6 घंटे में अपनी दौड़ पूरी करनी थी। फेस्टिवल के दूसरे दिन, रोड रनर्स के लिए हाफ मैराथन और 11 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।

इस फेस्टिवल में लगभग 100 धावकों ने हिस्सा लिया। हनुमानगढ़ एपिक में वर्ल्ड माउंटेन एंड ट्रेल रनिंग चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम के सदस्य सनत सचदेव ने 2:53:27 घंटे में पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद देवेंद्र ठाकुर ने 2:53:28 घंटे में रेस पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की कैटेगरी में देबस्मिता रथ (4:46:50 घंटे), सीएल हमू गेंसापा (4:54:48 घंटे) और देविका पाटिल (5:05:50 घंटे) ने शानदार प्रदर्शन किया।

हाफ मैराथन में अरसलान 2:00:26 घंटे में अपनी रेस पूरी कर पहले स्थान पर रहे। उसके बाद रोहित राणा 2:01:13 घंटे में और राघव आनंद 2:01:30 घंटे में फिनिश लाइन पर पहुंचे। देविका पाटिल (2:33:07 घंटे),
शगुफ्ता गहलोत (2:44:18 घंटे) और सुरभि ठाकुर (2:58:18 घंटे) ने महिला वर्ग के लिए पहले तीन पोडियम हासिल किए।

11 किमी वर्ग में दीपांक कुमार ने 0:55:39 घंटे में पहला स्थान हासिल किया। अभिषेक कुमार (1:03:04 घंटे) और आशीष सूद (1:04:05 घंटे) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में संगीता चौधरी ने पहला पोडियम 1:10:33 घंटे में पूरा किया। मैनाज मेव और मानसी यालमल्ली ने क्रमशः 1:27:44 घंटे और 1:28:03 घंटे में अपनी रेस खतम की। ।

एसडीएम बैजनाथ, श्री देवी चंद ठाकुर ने बीड़ में लैंडिंग साइट से हाफ मैराथन रेस को फ़्लैग ऑफ किया। रेस डायरेक्टर विश्वास सिंधु ने सफल आयोजन के लिए प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और बीर के लोगों को ‘ बीड़ रनिंग फेस्टिवल’ को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर काठक सकडी से दुर्ग सड़क को जोड़ने हेतु आवेदन किया

Admin

सलींद्रा के तहत होती है महिलाओं को संतान की प्राप्ति, संतान दात्री है माता सिमसा।

Admin

उपमंडलाधिकारी(SDM) बैजनाथ संकल्प गौतम ने की स्थानीय विधायक किशोरी लाल से मुलाकात

Admin

Leave a Comment