31 C
Baijnath
June 18, 2026
Baijnath

मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने बीड़ में एसडीओ कार्यालय एवं आवास का लोकार्पण किया

बैजनाथ में सड़कों एवं भवनों पर खर्च हो रहे साढ़े 46 करोड़ : किशोरी लाल

बीड़ 13 जुलाई (बैजनाथ) (वीर खड़का)

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में बीड़ उपमंडल के अंतर्गत सड़कों को बनाने एवं विस्तार तथा भवनों के निर्माण पर 46 करोड़ 46 लाख रुपए खर्च किये जा रहे हैं।
यह जानकारी, मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ हलके के बीड़ में 40 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कार्यालय एवं आवास भवन का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी।
किशोरी लाल ने कहा कि बीड़-बिलिंग क्षेत्र पैराग्लाइडिंग तथा साहासिक खेलों के चलते दुनिया भर में अपनी पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष लाखों की संख्या में देशी तथा विदेशी पर्यटक इस आकर्षक घाटी को निहारने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और लोक निर्माण विभाग का एसडीओ कार्यालय भवन मिलने से विकास कार्यों गति प्राप्त होगी।
सीपीएस ने कहा कि बीड़ उपमंडल के अधीन नाबार्ड में बैजनाथ से बिनवा नगर सड़क के उन्नयन एवं विस्तार कार्य पर 6 करोड़ 76 लाख रुपये, दियोल से ततवानी से करनारर्थू सड़क निर्माण पर 9 करोड़ 75 लाख, करनारर्थू बाया तरस सिल्ला नाला सड़क पर 4 करोड़ 42 लाख, उतराला से सुराही पास पर 12 करोड़ 42 लाख तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बीड़ से बड़ाग्रां सड़क निर्माण पर 7 करोड़ 53 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त क्योरी में 17 लाख से औषधालय भवन, 96 लाख से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ में विज्ञान भवन तथा मुल्थान में 4 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों नये भवन की बधाई देते हुए कहा कि इससे छोटा और बड़ा भंगाल सहित क्षेत्र की 20 पंचायतों जिसमें बीड़, गुनेहड़, क्योरी, चौगान, दियोल, धरेहड़, फटाहर, सेहल, भट्टू, पांजला, संसाल, मन्डेहड, पोलिंग, स्वाड़, मुल्थान, कोठी कोहड़, बड़ाग्रां, धरमन, लवाई और बड़ा भंगाल शामिल हैं। इससे इन पंचायतों की लगभग 20 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी।
इसके उपरान्त मुख्य ससदीय सचिव ने सीड्स एंड सीड्स और हुनर ट्राइब संस्था द्वारा आयोजित मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम में भी शिरकत की और संस्था के।प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने बाले बच्चों को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की ।
कार्यक्रम में प्रदेश एस सी सैल के उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवम सलाहकार अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर , प्रधान चौगान नीगेश ठाकुर , पृथी करोटी, एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर , डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चन्द ठाकुर ,अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग दिनेश कपूर , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल , एसडीओ अरविंद शर्मा , राजेंद्र परमार, शलभ अवस्थी, सचिन शर्मा , विजय भण्डारी , विक्रम चौधरी , ध्रुवपाल , सतीश अवरोल, राजन सूद , किशोरी लाल शर्मा, उपप्रधान रोबन राम, पूर्व समिति सदस्य जीत कुमार , गोतम भारती , अवनी जैन, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

दोस्तों संग ततवाणी घूमने गए रजेहड़ के युवक की मौत , पुलिस ने जांच की शुरू पपरोला

Admin

उद्घाटनों पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने जताया ऐतराज.. कहा पूर्व सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रहे हैं किशोरी लाल

Admin

वंदे मातरम् ने शुरू किया पपरोला में गुरूकुल

Admin

Leave a Comment