24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

Baijnath : तालाबंदी के बीच राज्यसभा सांसद ने किया व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन

बैजनाथ, 16 अप्रैल: नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला द्वारा तालाबंदी के बावजूद मंगलवार को बैजनाथ व्यापार मंडल के नए कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने किया। यह कार्यालय पुराने पंचायत भवन में बनाया गया है, जो वर्तमान में नगर परिषद के अधीन है। पिछले साल अक्टूबर में नगर परिषद ने व्यापार मंडल को कार्यालय के लिए एनओसी दी थी, जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर ने टाइल्स आदि लगवाकर कार्य शुरू किया था।

उद्घाटन से दो दिन पहले नगर परिषद ने भवन में ताले लगा दिए, जिसकी जानकारी व्यापार मंडल को नहीं दी गई। इसके बावजूद व्यापार मंडल ने बरामदे में उद्घाटन पट्टिका लगवाकर कार्यक्रम आयोजित किया। उद्घाटन में कोई सरकारी अधिकारी मौजूद नहीं था, लेकिन नगर परिषद अध्यक्ष आशा भाटिया, पार्षद अमित कपूर, राजेश कलेडी और पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान मनोज कपूर ने मंच से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की, जो पहले कांग्रेस के साथ थे।

इंदु गोस्वामी ने जताया रोष, की फर्नीचर देने की घोषणा
इंदु गोस्वामी ने तालाबंदी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सांसद, मुख्यमंत्री या विधायक, सभी जनता के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तालाबंदी किसके इशारे पर की गई और अधिकारियों से इसका जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी ऐसी राजनीति से बचें। गोस्वामी ने बैजनाथ में ओपन जिम, पार्क और व्यापार मंडल कार्यालय के लिए फर्नीचर देने की घोषणा भी की।

मनोज कपूर का बयान
मनोज कपूर ने कहा, “सात माह पहले नगर परिषद से एनओसी ली थी। काम शुरू होने के दौरान कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन सांसद को आमंत्रित करने के बाद उद्घाटन से दो दिन पहले तालाबंदी कर दी गई। यह पूरी तरह गलत है।”

नगर परिषद अध्यक्ष ने क्या कहा ?
आशा भाटिया ने कहा, “कार्यालय के लिए एनओसी दी गई थी। तालाबंदी क्यों हुई, इसकी मुझे जानकारी नहीं। इसकी जांच की जाएगी।”

इस घटना से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सियासत काफ़ी गर्मा गई है

Related posts

Baijnath News: राजेश शर्मा की 18 साल की सरकारी सेवा पूरी, सेवानिवृत्ति पर जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

Admin

Bada Bhangal News: बड़ाभंगाल में वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक पट्टे वितरित, स्थानीय समुदायों को मिले जंगल संरक्षण के अधिकार

Admin

Baijnath News: बैजनाथ शिव मंदिर के पास दरकी पहाड़ी, एनएच और मंदिर को खतरा

Admin

Leave a Comment