20.8 C
Baijnath
April 28, 2026
Baijnath

बारिश ने धो डाली बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या।

दिन भर हो रही बारिश की वजह से राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों को श्रोता नहीं मिल पाए। हालांकि प्रशासन द्वारा इस दफा बेहतर साउंड और टेंट व्यवस्था सहित उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल, मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों की टोली, स्थानीय कलाकारों सहित दिग्गज कलाकार धीरज शर्मा और सुनील राणा को शिवरात्रि मंच पर प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था मगर उनकी प्रस्तुतियों को वीआईपी दीर्घा सहित कुछेक श्रोता ही कलाकारों की प्रस्तुतियों के गवाह बने। कार्यक्रम का आगाज उत्तर क्षेत्र के सांस्कृतिक दल पटियाला के कलाकारों ने किया उन्होंने पंजाबी, हरियाणवी गीत संगीत और नृत्य से कार्यक्रम का आगाज किया। तत्पश्चात मंच उद्घोषक असीम शर्मा ने स्थानीय प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन से विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए कलाकारों को मंच पर न्योता दिया इन कलाकारों ने राधा कृष्ण के जीवन आधारित प्रस्तुति से माहौल को यादगार बना डाला। इसके बाद आकांक्षा शर्मा, रक्षा देवी, हर्षित कुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल में रंग जमाने का प्रयास किया। धीरज शर्मा ने भेडां तेरियां, दिल्ली शहर चलबो रेशमा सहित कई पहाड़ी और हिंदी गीत प्रस्तुत की है। रात्रि 9:10 बजे असीम शर्मा के बुलावे पर मंच पर आते ही मशहूर पहाड़ी और गदियाली गीतों के शहंशाह सुनील राणा ने शिव कैलाशो के वासी भजन से कार्यक्रम का आगाज किया और उसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को यादगार बना डाला। इस अवसर एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा , रविंद्र राव , शलभ अवस्थी , राजेंद्र परमार , विकास राणा। , सचिन शर्मा , रणजीत राणा , मुनीश शर्मा , अजय गौड़ , तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर , डीएसपी अनिल शर्मा , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी ब स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

निराश न हों व्यापारी बढ़ाया जाएगा मेला -किशोरी लाल

बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मनाए जा रहे राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही बारिश से पूरा मेला ग्राउंड कीचड़ से सन गया और व्यापारियों को निराशा हाथ लगी हालत यह रही की मेला ग्राउंड तक पहुंचने वाले रास्ते से लेकर झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सजाए गए मंच तक पहुंचाने के लिए भी लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में न तो दुकानदारों की बिक्री हो पाई और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शक जुट पाए। कई व्यापारी ग्राहक न मिलने की वजह से अपनी दुकान समेटे हुए दिखे। हालांकि प्रशासन की ओर से कीचड़ वाली जगह पर पत्थर और रेत बजरी डाली गई लेकिन प्रशासन के इंतजाम नाकाफी स्थापित हुए। उधर स्थानीय विधायक किशोरीलाल ने कहा है कि व्यापारियों को निराश होने की जरूरत नहीं है मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मेला को आगामी कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Related posts

तेनज़िन और अनिल ने जीती बीर बिलिंग मैराथन।

Admin

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा , हिमाचल की छेक पंचायत में उपप्रधान की हत्या, आरोपित की पत्नी से था अफेयर; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Admin

मास कम्युनिकेशन डिग्रीधारक ने लगा दिए 20000 पौधे।

Admin

Leave a Comment