19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

नवोदय के पूर्व छात्र समाज निर्माण में निभा रहे अहम भूमिका : डीसी जीएनवी पपरोला में पूर्व छात्र मिलन आयोजित

बैजनाथ 1 दिसंबर

जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र समाज निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । यह उदगार उपायुक्त हेमराज बैरवा ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में पूर्व छात्र मिलन समारोह में बतोर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के निर्धन तथा गरीब छात्रों को आगे बढ़ाने में नवोदय विद्यालय का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में आज नवोदय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं इसके साथ ही सामाजिक प्रकल्पों में भी अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय सामाजिक समरसता के परिचायक भी बने हैं और समाज की एकता और अखंडता को सुदृढ़ कर रहे हैं इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के वर्तमान छात्रों से आह्वान करते हुए कहा मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा अग्रसर रहे। इस अवसर पर पूर्व छात्र छात्रों ने अपने विचार साझे किए कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने हिमाचली लोकगीत पहाड़ी नृत्य और कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया विद्यालय के पूर्व छात्रों ने इस उपलक्ष में विद्यालय को तकरीबन ₹200000 का साउंड सिस्टम और 16 बेंचेज विद्यालय को अपनी तरफ से दिए । विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि सहित सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए विद्यालयों की गतिविधियों के बारे मेंविस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम देवी सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Related posts

Bada Bhangal News: बड़ा भंगाल की कपूरी देवी को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और चौपर रेस्क्यू ने बचाई जान

Admin

बेशक़ करना पड़ेगा इंतज़ार लेकिन सुहाना होगा कांगड़ा रेलवे का सफ़र, टॉयट्रेन भी चलेगी।

Admin

बैजनाथ कांग्रेस ने किया पूर्व विधायक पर पलटवार

Admin

Leave a Comment