26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

बैजनाथ के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

पंडित संत राम डिग्री कॉलेज के छात्र अभिषेक ठाकुर को माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया।

बैजनाथ 7 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का )

पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ौल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आती है। एनसीसी के माध्यम से उन्होंने अनुशासन, राष्ट्रसेवा और नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित राज्यपाल सम्मान प्राप्त हुआ।

भारती विद्या पीठ, बैजनाथ के निदेशक श्री नवनीत डोगरा, पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल तथा कॉलेज के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. विक्रम सिंह के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है।

यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली है और एनसीसी जैसी संस्थाओं के महत्व को रेखांकित करती है। अभिषेक ठाकुर को हार्दिक बधाई!

Related posts

सीएम दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर , बैजनाथ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

Admin

Baijnath News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Admin

बिनवा स्कूल बैजनाथ में 45वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

Admin

Leave a Comment