September 4, 2026
Baijnath

एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं मेले : केवल सिंह पठानिया

बैजनाथ, 27 फरवरी :- राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्य सचेतक, केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का हिमाचली टोपी, शाल और शिव मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
केवल सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल और राज्य स्तरीय मेला समिति द्वारा, उन्हें पहली सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया।
पठानिया ने कहा कि मेले और उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में मेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। मेले न केवल हमारी संस्कृति के परिचायक होते हैं, बल्कि ये हमारे समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाले त्यौहारों और मेलों को सरकार के सहयोग से उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इससे हमारी संस्कृति और परमपराओं का ज्ञान अगली पीढ़ी को होता है वहीं संस्कृति को संजोए रखने में भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों में हमारे लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता वहीं लोगों का खूब मनोरंजन भी होता है।
पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार आकांक्षा शर्मा, धीरज शर्मा, ऐसी भारद्वाज , पहाड़ी गायक सुनील राणा के नाम रही ।
इस अवसर एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा , रविंद्र राव , शलभ अवस्थी , राजेंद्र परमार , विकास राणा। , सचिन शर्मा , रणजीत राणा , मुनीश शर्मा , अजय गौड़ , तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर , डीएसपी अनिल शर्मा , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी ब स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सरस्वती विद्या मंदिर बैजनाथ विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न

Admin

Baijnath News: होली-उतराला सड़क: जनता की पुरानी मांग पर नवनियुक्त सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल, खर्च बचाने का अनोखा सुझाव दिया

Admin

बीड़ में सोपान ट्रैनिंग व टेस्टिंग कैप स्काऊट एवं गाईड कैप का आयोजन

Admin

Leave a Comment