September 4, 2026
Kullu

Kullu News: हिमाचल की तोष वैली में लैंडस्लाइड, नाले का बहाव रुकने से बनी झील टूटने का खतरा, इलाका खाली करने के आदेश

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश में बीते दो रोज से रुकरुक होने वाली बारिश और बर्फबारी अब कहर बरपाने लगी है. सूबे के कुल्लू जिले में एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है. यहां पर मणिकर्ण घाटी के तोष गांव के पास जीरा नाला भूस्खलन के चलते बंद हो गया और पानी का बहाव रुक गया है. यहां पर प्रशासन की तरफ से पार्वती नदी के आसपास रहने वालों को अलर्ट किया गया है. साथ ही प्रशासन की एक टीम भी मौके के लिए रवाना हुई है. उधर, कुल्लू से मंडी तक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. क्योंकि यह नदी आगे ब्यास में मिलती है.

जानकारी के अनुसार, मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में बीती रात 2 बजे से लैंडस्लाइड हुई और फिर मलबा नाले में चला गया और पानीप का बहाव रुक गया. यहां पर इस वजह से अब झील बन गई है. जौली नाले के आसपास के क्षेत्रों और 5 मेगावॉट की 2 बिजली परियोजनाओं को खतरा बढ़ा है और साथ ही रिहायशी इलाकों को प्रशासन ने खाली करने के आदेश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि तोष गांव से 4 किलोमीटर पहाड़ी की तरफ भूस्खलन हुआ था. यहां पर अब झील बन गई है और जिसके फटने का खतरा बना हुआ है. कुल्ली प्रशासन की तरफ से एसडीएम विकास शुक्ला अपनी आठ सदस्यों वाली टीम को घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं. एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि जीरा नाला में एक डैम बन गया है और आसपास के इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं. एसडीएम ने कहा कि टूरिस्ट पार्वती नदी के आसपास सेल्फी लेने ना जाएं. फिलहाल, प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है.

Related posts

Valentine’s Day पर Kangana का खुला कैफे The Mountain Story, बोलीं-अमेरिका, इटली जैसी देंगे क्वालिटी।

Admin

Kullu : कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में मचा हड़कंप: ऑपरेशन थियेटर के पास रिकवरी रूम में दिखा 7 फीट लंबा सांप, कर्मचारियों में दहशत

Admin

कुल्लू: लोहे की रॉड से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment