23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

वंदे मातरम् ने लिया अपने क्षेत्र लड़कियों को The Kerala Story दिखाने का जिम्मा

आज वंदे मातरम् हिमाचल प्रदेश की बैठक बैजनाथ में हुई जिसमें मुख्य विषय The Kerala Story रहा। सचिव अनीता राणा ने कहा कि हर वंदे मातरम् समय समय पर जागरण अभियान चलाता रहता है व बेटियों की सुरक्षा हुतु कदम उठाता रहता है और इस समय चार गुरूकुलों का संचालन कर रहा है तथा कहा कि हर एक बेटी को अपनी सुरक्षा हेतु जागरूक होने के लिए The Kerala Story देखना अनिवार्य है, विशेषकर के काॅलेज जाने वाली बेटियों के लिए तो किसी भी कीमत पर देखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने निर्णय लिया है कि अपने क्षेत्र की सभी बेटियों को मूवी दिखाने की जिम्मेदारी वंदे मातरम् के कार्यकर्ता लेंगे, इससे पहले भी कश्मीर फाइल दिखाई गई थी। सभी बेटियों के माता पिता से अनुरोध किया है कि अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो पैसे वंदे मातरम् देगा और अगर आपके पास पैसे हैं पर समय नहीं है तो आपकी बेटी की घर से लेकर थियेटर से घर तक जिम्मेदारी वंदे मातरम् लेगा । अतः आप किसी भी प्रकार की सहायता वंदे मातरम् से ले सकते हैं। इस बैठक में संचालक चंचल डोहरू, प्रांत संयोजक भगवान दास, जिला प्रचारक कमलजीत, जिला संयोजक अविनेश, जिला सह संयोजक संजय, संरक्षक अजय कटोच, विजय कटोच, वीर खड़का, कमल सिंह, राहुल, दुर्गा वाहिनि अनीता राणा, खुशी, शिवानी, रिया, सोनाली नेहा, मीना, शालू, स्नेहा, साक्षी, अकांक्षा, मुस्कान, अदिति आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News: पहले साथ शराब पी, फिर साथी की कर दी हत्या! पंचरुखी हार्डवेयर दुकान में मजदूर की निर्मम हत्या, आरोपित फरार

Admin

Bir News: बीड़ रोड बाजार में दिनदहाड़े आग का तांडव – 2 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Admin

बड़ा भंगाल – दिल काँपता है आपकी रफ़्तार देखकर के यारों ने कितनी दूर बसायी है बस्तियाँ।

Admin

Leave a Comment