25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

Kangana Ranaut: कंगना का सरकार पर हमला: सुक्खू सरकार को बताया भेड़िया, बिजली बिल पर भी उठाए सवाल।

मंडी, 09 अप्रैल 2025

सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी जिले के बल्ह हलके के नेरचौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने सुक्खू सरकार को ‘भेड़िया’ करार देते हुए कहा कि इनके चंगुल से हिमाचल को बचाने की जरूरत है। उन्होंने अपने मनाली स्थित घर का एक लाख रुपये का बिजली बिल आने का दावा किया, जहां वह रहती भी नहीं हैं। कंगना इन दिनों मंडी जिले के विभिन्न हलकों में जनसंपर्क अभियान के तहत जनसभाएं कर रही हैं।

कंगना ने सुक्खू सरकार पर हिमाचल की दुर्दशा करने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में हालात इतने खराब हैं कि अब समोसों की जांच हो रही है। उन्होंने कहा, “हमें हिमाचल को उन्नति के रास्ते पर ले जाना है।” कंगना ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि वह कोई ‘मिस्टर इंडिया’ नहीं हैं जो गायब हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले छह महीने से संसद में डटी हुई हैं, जबकि विक्रमादित्य रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके बारे में सवाल उठाते हैं। कंगना ने विक्रमादित्य को एक बार फिर लोकसभा चुनाव में मिली हार के सदमे से बाहर निकलने की नसीहत दी।

कंगना ने बल्ह में हवाई अड्डा निर्माण के लिए केंद्र सरकार में अपनी पैरवी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के नेता काम करने का जिगर रखते हैं। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल, जिला मंडी भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पूर्व मिल्कफेड अध्यक्ष मोहन लाल जोशी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

कंगना के इस बयान से हिमाचल की सियासत में एक बार फिर तल्खी बढ़ने की संभावना है।

Related posts

सीएम रो रहे आर्थिक संकट का रोना, अब राहत राशि वितरीत समारोह में खर्च कर देंगे लाखों : राकेश जम्वाल

Admin

पधर के खजरवाहल में दरकी पहाड़ी लोगों के रिहायशी मकान और गौशाला गिरी

Admin

नालागढ़ पुलिस ने रिहायशी मकान से पकड़ा 10.10 ग्राम चिट्टा

Admin

Leave a Comment