July 20, 2026
Baijnath

Baijnath: करनार्थु गांव में गोशाला और रसोईघर राख, गैस सिलेंडर फटने से बरपा कहर

बैजनाथ 8 अप्रैल : फटाहर पंचायत के करनार्थु गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक अग्निकांड ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। अजय कुमार पुत्र स्व. प्यार चंद की गोशाला और रसोईघर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग और भयानक हो गई। आग की लपटों ने गोशाला और रसोईघर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया।

इस अग्निकांड में गोशाला में बंधी एक दो वर्षीय बछड़ी जिंदा जल गई, जबकि एक गाय लगभग 50 प्रतिशत और एक भेड़ 15 प्रतिशत तक झुलस गए। रसोईघर में रखा सारा सामान – अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़े और खाने की अन्य वस्तुएं – जलकर स्वाहा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय अचानक उठी लपटों को देखकर सभी सकते में आ गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की। रात 11 बजे अग्निशमन केंद्र की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग अपना कहर बरपा चुकी थी और सब कुछ जल चुका था।

रात करीब 1 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपप्रधान सरवन कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। पीड़ित परिवार को करीब सात लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उनके पास न खाने का सामान बचा, न पहनने के कपड़े और न ही खाना बनाने के बर्तन। परिवार पूरी तरह असहाय स्थिति में है।

तहसीलदार रमन ठाकुर ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान की जाएगी। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है, और ग्रामीण प्रशासन से त्वरित मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Related posts

भाजपा नेत्री रविता भारद्वाज ने सुखू सरकार के बजट को “जनता को बेवकूफ बनाने वाला” करार दिया, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए निराशाजनक बताया।

Admin

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए बैजनाथ तैयार, किशोरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Admin

बड़ा भंगाल में भेड़पालकों की बदहाली: राशन खत्म, रास्ते बंद, सैकड़ों मवेशी फँसे

Admin

Leave a Comment