27.1 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

11जून को जिला मण्डी में प्रदेश ब्राह्मण सभा की राज्य स्तरीय बैठक संस्कार भवन नजदीक ( कुसम थियेटर ) मण्डी में होगी आयोजित

6 जून पधर (वीर खड़का)

राज्य स्तरीय ब्राह्मण सभा की बैठक जिला मंडी के संस्कार भवन में 11 जून को आयोजित की जायगी । जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा मंडी के अध्यक्ष केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुण प्रकाश की अध्यक्षता में प्रातः 11:00 बजे होना सुनिश्चित है। यह बैठक विशेष राज्य ब्राह्मण सभा के चुनाव को सुनिश्चित करने हेतु बुलाई गई है। प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिव को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई है। इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवों के अतिरिक्त प्रदेश कार्य कारिणी के समस्त पदाधिकारी सादर आमन्त्रित हैं। दूर से आने वाले प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि वे 9418200926, 8219035538 नम्बर से संपर्क करें ताकि ठहरने में कोई परेशानी ना हो सके।

Related posts

Mandi: ग्रामीणों ने गोभी के खेत में चिट्टे का इंजैक्शन लगाते पकड़ा छात्र, 2 माैके से फरार

Admin

कटौला और शेगली में आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Admin

द्रंग में पीएमजीएसवाई के तहत खर्च होंगे 118.31 करोड़ रुपये

Admin

Leave a Comment