September 5, 2026
Baijnath

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विनय अवस्थी के हुनर को सराहा

बुधवार को लदोह पंचरुखी निवासी सेना शिक्षा कोर के भूतपूर्व सैनिक एवं शिक्षाविद् विनय अवस्थी ने बैजनाथ में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से एक शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अपने हाथों से बनी काष्ठ की कलाकृतियों के बारे में अवगत करवाया। जिसमें केदारनाथ धाम मंदिर सहित कांच की बोतल के भीतर अपने नाम की पट्टिका देखकर सांसद भी कुछ देर के लिए अचंभित रह गईं और विनय अवस्थी के हुनर को उन्होंने खूब सराहा। सांसद इंदु गोस्वामी ने विनय अवस्थी के हुनर को मंच प्रदान करवाने एवं सुविधाएं जुटाने के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध करवाने की बात तो कही ही साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी तक अवस्थी जी के हुनर की बात पहुंचाने की भी चर्चा की। उनका मानना था कि हिमाचली कलाकारों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट एवं उम्दा काष्ठकारी की कलाकृतियों को देश विदेश में भी पहचान मिलनी चाहिए और वे इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगी।


Related posts

जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे -किशोरी लाल।

Admin

Himachali Talent in Uk : विदेश में बजा हिमाचल का डंका, ब्रिटेन की संसद में नाटी किंग कुलदीप शर्मा सम्मानित

Admin

सीपीएस ने नवाज़े राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुलाना के होनहार

Admin

Leave a Comment