21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Baijnath

वंदे मातरम् ने शुरू किया पपरोला में गुरूकुल


12 जून बैैैजनाथ (वीर खड़का)

हिमालयन भारती के तत्वाधान में वंदे मातरम् ने मेरा गाँव मेरा गुरूकुल गतिविधि के अन्तर्गत आज पपरोला गाँव में गुरूकुल शुरू किया। उप निर्देशक भगवान दास जी ने बताया कि इस गुरूकुल में भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा तथा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे बच्चे गलत आदतों से बचे रहते हैं तथा राष्ट्र भक्त बनते हैं और अपने गाँव की सेवा करते हैं । उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् बेटा संस्कारी होगा तो बेटी बचेगी, बेटी बचेगी तो संस्कृति बचेगी और संस्कृति बचेगी तभी तो देश बचेगा की सोच के साथ कार्य कर रहा है, इसके द्वारा अभी तक पांच गुरूकुल स्थापित किए जा चुके हैं तथा हर गाँव में गुरूकुल चलाने की योजना है और हिमाचल वासियों से प्रार्थना की है कि इस नेक कार्य में हमारा सहयोग करें । इस अवसर पर निर्देशक चंचल डोहरू, प्रचारक कमलजीत हिन्दू, दुर्गा वाहिनी प्रमुख खुशबू, कॉलेज वाहिनी प्रमुख रिया, मुस्कान, परू, अंशु, अमनदीप, विशाल, आर्यन, निखिल, नेहा, बिट्टू, जोया, राहुल, इशिका, नैतिक, सरिता देवी, निर्मला देवी, इश्वर प्रसाद, जोगिन्दर सिंह आदि गाँव वासी उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News: पहले साथ शराब पी, फिर साथी की कर दी हत्या! पंचरुखी हार्डवेयर दुकान में मजदूर की निर्मम हत्या, आरोपित फरार

Admin

कटोच बस्ती चनियारा को मिला महिला मंडल भवन

Admin

शहादत से पहले मनोज पांडे ने मां से पूछा, “बताओ जब मैं और आप मुश्किल में होंगे तो आगे कौन रहेगा?”

Admin

Leave a Comment