23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

Ayurvedic College: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला का किया दौरा, सुविधाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी

बैजनाथ, 15 जुलाई ( वीर खड़का )
राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पपरोला का दौरा कर संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, अधोसंरचना तथा चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के स्टाफ, शोधार्थियों एवं प्रशिक्षुओं के साथ बैठक कर संस्थान की आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. विजय चौधरी ने सांसद अनुराग शर्मा का स्वागत किया तथा संस्थान की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में रोगियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा संस्थान की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के बाद सांसद अनुराग शर्मा ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के समग्र विकास और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि राजकीय आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला प्रदेश का एक प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक संस्थान है, जिसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के महाविद्यालय दौरे का प्रयास किया जाएगा, ताकि संस्थान की आवश्यकताओं और विकास योजनाओं पर व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि पपरोला स्थित इस संस्थान को भविष्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के रूप में विकसित करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक प्रस्तावों और विकास योजनाओं को संबंधित स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, जिससे प्रदेश सहित देशभर के विद्यार्थियों और मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय चौधरी, प्राध्यापकगण, शोधकर्ता, प्रशिक्षु तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

Bir Billing News:बीर बिलिंग से उड़ान भरने वाला पैराग्लाइडर पायलट अंधड़ की चपेट में, पहलून गांव में घर के लेंटर पर गिरकर घायल

Admin

राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 6 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस चरकायतन -2023 संपन्न हुई।

Admin

Baijnath: प्रधानमंत्री के आर्थिक सुधारों की सराहना, जीएसटी स्लैब में कमी से जनता को लाभ: मुल्खराज प्रेमी

Admin

Leave a Comment