September 22, 2026
Baijnath

Baijnath Congress News :बैजनाथ में कांग्रेस का जोरदार अभियान: मनरेगा बचाओ संग्राम को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता — विधायक किशोरी लाल

बैजनाथ (हिमाचल प्रदेश) वीर खड़का , 12 जनवरी 2026: बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने घोषणा की है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को बैजनाथ में बूथ स्तर से लेकर हर घर तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को कमजोर करने और उसकी जगह VB-G RAM G (विकसित भारत – ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन) योजना लाने के प्रयास के खिलाफ चलाया जा रहा है।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम मनरेगा की मूल भावना और संरचना पर सीधा हमला है। मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है, जो गरीबों, मजदूरों और मेहनतकश वर्ग को उनके गांव में ही 100 दिनों का गारंटीड रोजगार प्रदान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई योजना से ग्रामीण श्रमिकों के रोजगार और सम्मानजनक जीवन के अधिकार को छीना जा रहा है, क्योंकि यह अधिकार-आधारित कानून की जगह केंद्रीकृत और विवेकाधीन व्यवस्था ला रही है।

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि पार्टी मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है। “हम सड़क से सदन तक मनरेगा को बचाने के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाएंगे।” उन्होंने बताया कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, हर बूथ और हर घर तक पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और लोगों को जागरूक बनाएंगे।

यह अभियान पूरे देश में 10 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, ग्रासरूट मोबिलाइजेशन और राष्ट्रीय स्तर पर रैलियां शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि VB-G RAM G अधिनियम संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करता है और इसे अदालत में भी चुनौती दी जाएगी।

विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि ग्रामीण भारत के करोड़ों मजदूरों के अधिकार सुरक्षित रहें।

Related posts

कामगार कल्याण बोर्ड और इंटक की बैठक, बैजनाथ में मनरेगा मजदूरों की केवाईसी की गई

Admin

Baijnath Trekking : बैजनाथ में थमसर व जालसू ट्रैकिंग पास पर चेक पोस्ट होंगी स्थापित, बिना पंजीकरण ट्रेकिंग पर रोक

Admin

विधायक किशोरी लाल ने कोठी कोहड़ व पंजयाला में किया पंचायत भवनों का शिलान्यास, सुनीं जनसमस्याएं

Admin

Leave a Comment