25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

लडभड़ोल क्षेत्र के 31 वर्षीय युवक सचिन ठाकुर ने एचएएस की परीक्षा पास कर प्रदेश भर में हासिल किया छठा रैंक

समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव घटोड निवासी एक 31वर्ष युवक ने एचएएस की परीक्षा में प्रदेश भर में छठा रैंक हासिल कर अपने माता-पिता सहित पूरे लडभड़ोल क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव घटोड निवासी सचिन ठाकुर 31वर्ष पुत्र विकल ठाकुर ने हाल ही में कुछ दिन पहले हुई एचएएस की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनावते हुए प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल किया है।सचिन ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए वीरवार को कहा कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।उन्होंने कहा कि इस मुकाम के लिए उन्हें तीन बार परीक्षा देनी पड़ी और तीसरी बार वे राज्य स्तर पर छठा रैंक हासिल करने में उन्होंने सफलता हासिल की।अब वे प्रदेश में जिला पंचायत अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।सचिन ठाकुर ने दसवीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मेल स्कूल बैजनाथ से की।जबकि जमा-2 पढाई दिल्ली और बीटेक की पढाई पंजाब के फगवाड़ा से करने के बाद एचएएस की परिक्षा की तैयारी उन्होंने शुरू कर दी।सचिन ठाकुर के पिता विकल ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद मौजूदा समय में बतौर जेबीटी शिक्षक के पद पर सेवारत हैं।जबकि माता सुनीता ठाकुर एक गृहणी महिला है।

Related posts

बैजनाथ कांग्रेस ने किया पूर्व विधायक पर पलटवार

Admin

Baijnath Paprola Newबैजनाथ में भाजपा अप्पर बैजनाथ मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस सरकार पर बोला जोरदार हमला

Admin

Baijnath News: पिछले लगभग 10 दिनों से जालसू जोत से ग़ायब विक्रम की तलाश में सिर्फ़ मिली एक चीज़ — सवाल ये है, क्या ये सुराग़ है या चेतावनी?

Admin

Leave a Comment