27.9 C
Baijnath
March 5, 2026
Baijnath

हिमाचल में आज गरजेंगे अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होने है. प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के साथ-साथ विधानसभा की भी 6 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जिसके चलते प्रदेश के दोनों मुख्य राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार में जुट गई है. वहीं, अब भाजपा-कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों ने भी पहाड़ों का रुख कर लिया है. शुक्रवार को जहां पीएम मोदी ने हिमाचल में दो रैलियों को संबोधित करके भाजपा के चुनावी प्रचार को धार दी. वहीं, आज अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को तेज करेंगे तो गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे.

अमित शाह की 2 रैलियां आयोजित

गृह मंत्री अमित शाह आज हिमाचल में दो रैलियां प्रस्तावित हैं. सबसे पहले अमित शाह ऊना जिले के अंब में मेला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे. अमित शाह अंब में सुबह करीब 9 बजे रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाह कांगड़ा के लिए रवाना होंगे और सुबह करीब 11:30 बजे कांगड़ा के जोरावर स्टेडियम में शाह जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां पर अमित शाह कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के लिए जनता से मतदान की अपील करेंगे.

मल्लिकार्जुन खड़गे आज शिमला के रोहड़ू में जनसभा को संबोधित करेंगे और शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में वोट मांगेंगे. आज सुबह 11 बजे रोहड़ू में खड़गे रैली को संबोधित करेंगे. इस दौरान खड़गे पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमलों का भी जोरदार पलटवार करेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे की हिमाचल में एक ही रैली शिमला के रोहड़ू में आयोजित की गई है. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली से जहां चुनाव प्रचार को धार मिलेगी तो वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा.

Related posts

बड़ा भंगाल में रावी नदी का कहर, घरों और सरकारी भवनों को खतरा, लोग दहशत में

Admin

Baijnath Congress: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रही करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं — रविन्दर।

Admin

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सीपीएस ने अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

Admin

Leave a Comment