24.8 C
Baijnath
May 1, 2026
Baijnath

छोटा भंगाल की 7 पंचायतों से भांग की खेती उखाड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है

जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल द्वारा छेड़े गए नशा मुक्ति अभियान के तहत छोटा भंगाल घाटी में भांग उखाड़ अभियान का संचालन किया गया। यह जानकारी देते हुए एसडीएम बैजनाथ देवीचंद ठाकुर ने कहा कि छोटा भंगाल की कोठी कोहड़ मुलथान लोहारडी स्वाद पोलिंग इत्यादि गांव में भांग उखाड़ने का अभियान छेड़ा गया। अभियान का संचालन कर रहे तहसीलदार मुलथान गुंजन ठाकुर ने कहा कि यह अभियान 10 तारीख तक जारी रहेगा। दिन-ब-दिन बढ़ रहे नशाखोरी के गर्त में हमारी युवा पीढ़ी जा रही है, इसी के दृष्टिगत प्राकृतिक तौर पर उगने वाले भांग और अफीम के पौधों को नष्ट किया गया।

 इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह युवक मंडलों महिला मंडलों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश सर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कांगड़ा के उन क्षेत्रों को चुना गया है जहां प्राकृतिक तौर पर अफीम और भांग की खेती होती है। जब यह पौधे पक जाते हैं तो स्थानीय युवा इनकी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में इन पौधों को इसलिए उखाड़ा गया था कि हमारी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे।

Related posts

Bada Bhangal : चारों ओर बर्फ ही बर्फ, न सड़क और न कोई मदद; 7 दिन बाद फरिश्ता बनकर आया हेलीकॉप्टर, महिला की बची जान

Admin

बैजनाथ के अनिल अवस्थी बने मीडिया प्रभारी

Admin

Baijnath News: बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास: PM मोदी 22 मई को करेंगे उद्घाटन

Admin

Leave a Comment