August 25, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता बैठक आयोजित

बैजनाथ (कांगड़ा), ( वीर खड़का) 13 दिसंबर:

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आज बैजनाथ में जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं के लिए त्रैमासिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग, सुरक्षा और बचत के बारे में जागरूक करना रहा।

बोर्ड के सलाहकार (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अपने घरों या व्यावसायिक स्थानों पर बढ़ते विद्युत लोड की जानकारी संबंधित उप-मंडल को अवश्य देनी चाहिए। इससे सही आकलन कर बिजली संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने विद्युत सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि बिजली की आगजनी और आसमानी बिजली (लाइटनिंग) से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने चाहिए। साथ ही, आधुनिक युग में हर व्यक्ति को बिजली बचत और सुरक्षा की जानकारी होना आवश्यक है।

पराशर ने बैजनाथ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर चर्चा करते हुए बताया कि RDSS और अन्य योजनाओं के तहत नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना चल रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं को शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 या 1800-180-8060 का उपयोग करने की सलाह दी। तकनीकी कर्मचारियों से पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करने का आह्वान भी किया।

विद्युत उप-मंडल के सहायक अभियंता इंजी. रवि धीमान ने कहा कि विद्युत वृत्त कांगड़ा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में पार्षद अशोक सुग्गा, राजकुमार, उपभोक्ता अनिल सुग्गा, अश्वनी कुमार सुग्गा, सुदेश कुमार, मेहर चंद, ईश्वर दास सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर इंजी. अंकुश गुलेरिया, रजत कटौच, रजत राणा, भुवनेश, संजय भट्ट और अन्य तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

यह बैठक उपभोक्ताओं और बोर्ड के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Related posts

Baijnath Trekking : बैजनाथ में थमसर व जालसू ट्रैकिंग पास पर चेक पोस्ट होंगी स्थापित, बिना पंजीकरण ट्रेकिंग पर रोक

Admin

मुजरा’ शब्द पर महाभारत! कांग्रेस ने कहा- ‘पीएम को इलाज की जरूरत, कान पकड़कर माफी मांगे’

Admin

चढ़ियार स्कूल के वार्षिक समारोह में विधायक किशोरी लाल ने छात्रों को दिए सफलता मंत्र

Admin

Leave a Comment