18.7 C
Baijnath
September 26, 2026
Baijnath

Baijnath News: महिला सम्मान को लेकर भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : शशि राणा

बैजनाथ, 19 जून।

बैजनाथ ब्लॉक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि राणा ने भाजपा पर महिला सम्मान को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

शशि राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 8 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 9 मत प्राप्त हुए। मात्र एक मत के अंतर से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी चुनाव हार गई।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक प्रक्रिया है तथा कांग्रेस पार्टी जनादेश का पूरा सम्मान करती है। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों द्वारा की गई नारेबाजी तथा महिला प्रत्याशी को अपमानित और कमजोर दिखाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

शशि राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बात करती है, जबकि दूसरी ओर उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं का व्यवहार उनकी कथनी और करनी के बीच का स्पष्ट अंतर दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध होती, तो जीत के बाद भी राजनीतिक मर्यादा और सम्मानजनक आचरण देखने को मिलता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, समान भागीदारी और सशक्तिकरण के पक्ष में खड़ी रही है। लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी महिला का अपमान करना या उसे नीचा दिखाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

Related posts

Baijnath Paprola News: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- लगता नहीं अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी

Admin

Baijnath News: SC /ST विकास निधि कानून की मांग को लेकर बैजनाथ में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Admin

बैजनाथ में चोरों का आतंक: एक रात में तीन घरों में सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Admin

Leave a Comment