23 C
Baijnath
June 17, 2026
Baijnath

Baijnath News:बैजनाथ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर जागरूकता शिविर आयोजित

बैजनाथ, 15 दिसंबर (वीर खड़का )
जिला कांगड़ा के बैजनाथ में आज स्वयंसिद्धा भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक्स (पीसी एंड पीएनडीटी) एक्ट पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में लगभग 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकना तथा पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के बारे में समुदाय को जागरूक करना रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में योजना की आवश्यकता, उद्देश्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल लिंग अनुपात में सुधार के लिए समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी आवश्यक है।

शर्मा ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का सशक्त हथियार है और इसके उल्लंघन पर कठोर सजा का प्रावधान है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंडलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने में ये कार्यकर्ता प्रशासन और जनता के बीच पुल का काम करती हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को इस योजना और कानून की सही जानकारी दें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

शिविर में एक्ट के विभिन्न कानूनी प्रावधानों, सामाजिक जिम्मेदारियों और ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, महिला मंडलों की प्रधान एवं सदस्य, पर्यवेक्षक तथा बाल विकास परियोजना बैजनाथ के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath : हिमाचल ब्लड टाइगर बैजनाथ महाकाल समाजसेवी संस्था की अनूठी पहल: रात में मुफ्त अस्पताल पहुंचाने की सेवा शुरू

Admin

Baijnath : वर्तमान सरकार ने हिमाचल को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया – किशोरी लाल

Admin

Baijnath News: बौद्ध धर्मगुरु ने बैजनाथ शिव मंदिर में की भगवान शिव की पूजा, विदेशी अनुयायियों संग मनाई विश्व शांति की कामना

Admin

Leave a Comment