25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

विधायक किशोरी लाल ने लोअर बैजनाथ कुल्ह की मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

बैजनाथ , 16 दिसंबर (वीर खड़का )
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने सोमवार को लोअर बैजनाथ कुल्ह के सुधारीकरण एवं मरम्मत कार्यों का स्थल पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलशक्ति विभाग सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय विधायक ने देखा कि कुल्ह में पाइप बिछाने के कार्य के कारण सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उखड़ी सड़क की स्थायी मरम्मत करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि लोअर बैजनाथ कुल्ह क्षेत्र के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। इसके सुधारीकरण से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और फसलों की पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को बचे हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सबसे ऊपर रखा जा रहा है। कार्य पूर्ण होने तक नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

इस मौके पर एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक राहुल कुरी तथा जलशक्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

विधायक किशोरी लाल ने नौरा गांव की बायोबृद्ध महिला कोला देवी को 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता की।

Admin

आयुष मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Admin

Baijnath Congress News :बैजनाथ में कांग्रेस का जोरदार अभियान: मनरेगा बचाओ संग्राम को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता — विधायक किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment