April 17, 2026
Baijnath

बैजनाथ में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए SDM ने कसी कमर, अतिक्रमण हटाने से लेकर CCTV लगाने तक दिए सख्त निर्देश

बैजनाथ, 24 नवंबर 2025 (वीर खड़का)
बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर क्षेत्र में बढ़ती भीड़भाड़ और अव्यवस्थित यातायात को देखते हुए उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम ने सोमवार को बड़ा एक्शन लिया। SDM ने स्वयं मंदिर पार्किंग से चौबीन चौक तक विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया और मौके पर ही कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

निरीक्षण में राजस्व, नगर पंचायत, पुलिस, लोक निर्माण, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय उच्चमार्ग के अधिकारी मौजूद रहे। SDM ने बढ़ते यातायात दबाव, अनियंत्रित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण, गंदगी और श्रद्धालुओं-दुकानदारों की समस्याओं का जायजा लिया।

मुख्य निर्देश इस प्रकार रहे:

  • बसों के लिए नई पार्किंग, हल्के वाहनों व दुपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग चिन्हित पार्किंग स्पॉट।
  • चौबीन चौक में नया बस अड्डा विकसित किया जाए।
  • नो-पार्किंग जोन में बोर्ड व सड़क मार्किंग तुरंत लगाई जाए।
  • नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्त चालान व कार्रवाई।
  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात।
  • टैक्सी केवल निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ी हों, अनधिकृत पार्किंग पर पूरी तरह रोक।
  • सड़क किनारे सभी अतिक्रमण व अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं।
  • दुकानदार दुकान का सामान निर्धारित सीमा से बाहर न रखें, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई।
  • नगर पंचायत कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाए, डस्टबिन लगवाए और नियमित सफाई सुनिश्चित करे।
  • फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किए जाएं।
  • मंदिर व बाजार क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएं।
  • पूरे क्षेत्र के लिए समग्र यातायात प्रबंधन योजना शीघ्र तैयार हो।

SDM संकल्प गौतम ने स्पष्ट कहा, “बैजनाथ में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग मिलकर निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करें।” उन्होंने जनता से भी अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रमन ठाकुर, ईओ नगर पंचायत चमन लाल कपूर, थाना प्रभारी यादेश ठाकुर, HRTC क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक धीमान, व्यापार मंडल प्रधान मनोज कपूर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अब देखना यह है कि प्रशासन के इन सख्त निर्देशों के बाद बैजनाथ की सड़कें और पार्किंग कितनी जल्दी सुव्यवस्थित होती हैं।

Related posts

विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ में परिवहन निगम की नए हाईटेक बस अड्डे का किया निरीक्षण, मां भुवनेश्वरी की मूर्ति नए मंदिर में स्थापित

Admin

सीपीएस ने लाहड़ में उचित मूल्य की दुकान का किया शुभारंभ

Admin

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बैजनाथ में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Admin

Leave a Comment