July 21, 2026
Baijnath

Baijnath :राजगुंदा को मजबूत बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी एचटी लाइन का संयुक्त निरीक्षण पूरा, सभी विभागों ने दी सहमति

बैजनाथ, 25 नवंबर (वीर खड़का)
उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को 33/11 केवी बीड़ सब-स्टेशन से राजगुंदा गांव तक प्रस्तावित 11 केवी हाई टेंशन (एचटी) विद्युत लाइन के मार्ग का विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत बीड़ व बड़ाग्रां के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। दल ने बीड़ सब-स्टेशन से प्रस्तावित लाइनमेंट, भू-भाग की स्थिति, तकनीकी सुरक्षा मानक, बिर-बिलिंग पराग्लाइडिंग साइट व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों पर संभावित प्रभाव, आवश्यक एनओसी तथा पर्यावरणीय पहलुओं की विस्तृत जांच की।

सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए और तकनीकी व प्रशासनिक बिंदुओं पर सहमति जताई।

एसडीएम संकल्प गौतम ने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तकनीकी सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि राजगुंदा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जल्द पूरा हो सके।

निरीक्षण में तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, तहसीलदार मुल्थान हरीश कुमार, एसएडीए पर्यवेक्षक रणविजय सिंह सहित विद्युत विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कैशलेस ट्रांजेक्शन में धर्मशाला डिपो अव्वल।

Admin

सीपीएस किशोरी लाल ने कुदैल के खलेनू में सुनीं समस्याएं

Admin

बैजनाथ विधायक किशोरी लाल का कबीर पंथी समाज की ओर से हार्दिक धन्यवाद

Admin

Leave a Comment