November 18, 2026
Baijnath

बैजनाथ के लोगों के लिए गर्व की बात, मुख्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत : अनुराग शर्मा

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि शिव भूमि बैजनाथ में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होना बैजनाथ के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैजनाथ क्षेत्र में विकास के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है और अब यहां पर प्रदेश स्तर का कार्यक्रम आयोजित करवाने का उनका निर्णय यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री का पूरे हिमाचल के साथ-साथ बैजनाथ के साथ कितना लगाव है। उन्होंने कहा की बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत करेगी। इस मौके पर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सदस्य एवं युवा नेता रविंद्र बिट्टू, शलभ अवस्थी, रविंद्र राव, प्रवीण ठाकुर, पंचायत प्रधान सुरेश ठाकुर, सूर्य क्लासिक से सुरेश ठाकुर, सचिन, अंकित सूद, चमेल ठाकुर, सचिन शर्मा‌ व विक्की एयरटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन पूरा सहयोग करेगी और मुख्यमंत्री का बिलिंग में 2 साल में तीन बार पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद करेगी।


Related posts

छोटा भंगाल में नाले में बाढ़ । 15 प्रभावित परिवार रिश्तेदारों के यहाँ किए शिफ़्ट।

Admin

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप नवंबर में

Admin

केवल शिव मंदिर पार्किंग-1 द्वार से होगा प्रवेश।गर्भ गृह में नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु।

Admin

Leave a Comment