19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

पूर्ण राज्यत्व दिवस के आयोजन को लेकर किशोरी लाल दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बैजनाथ, 4 जनवरी : राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के बैजनाथ में आयोजन को लेकर विधायक, किशोरी लाल ने उपमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की।
एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में
राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गये। किशोरी लाल ने कहा कि यह बैजनाथ के लोगों के गौरव की बात है कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह का आयोजन इस बार बैजनाथ में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव भूमि बैजनाथ में राज्यस्तरीय समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि पूर्ण राज्यत्व दिवस की मुख्य की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस दिन हिमाचल की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाता है।

Related posts

मुख्य सचिव ने किया बीड़ का दौरा

Admin

बैजनाथ के अनिल अवस्थी बने मीडिया प्रभारी

Admin

Baijnath Mahashivratri:वफादारी की मिसाल ,जर्मन शेफर्ड ‘अल्फा’ ने बर्फबारी में 48 घंटे तक मालिक के शव की रखवाली की, अब डॉग शो में बना सितारा

Admin

Leave a Comment