July 22, 2026
Baijnath

Baijnath News: झूठी शिकायत का सच सामने , आरोपी को जमानत, पुलिस ने खोली पोल

बैजनाथ (कांगड़ा): जोगिंद्रनगर के नोहरा गांव के राकेश कुमार उर्फ फांदी को झूठी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे बैजनाथ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

लडभड़ोल निवासी अवतार सिंह की शिकायत के आधार पर राकेश को हिरासत में लिया गया था। राकेश ने पुलिस में गंभीर अपराध की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। उसकी शिकायत के कारण निर्दोष लोगों पर गलत आरोप लगे। पुलिस की गहन जांच में शिकायत पूरी तरह निराधार और भ्रामक पाई गई। इसके बाद राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि राकेश जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और बार-बार बुलाए जाने के बावजूद कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा था। डीएसपी अनिल शर्मा के अनुसार, राकेश का आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर है। उसके खिलाफ प्रदेश के कई थानों में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामले में उसे उद्घोषित अपराधी भी घोषित किया जा चुका है, और वह हाल ही में सशर्त जमानत पर रिहा हुआ था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राकेश ने पपरोला निवासी कुलदीप सोनी और उनके परिवार पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे थे। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए राकेश को हिरासत में लिया था।

Related posts

विधायक किशोरी लाल ने लोअर बैजनाथ कुल्ह की मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

Admin

Baijnath News : मेरा अमृत स्टेशन व ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Admin

Baijnath: विधायक किशोरी लाल ने तरेहल पंचायत का दौरा कर प्रभावित परिवारों को दी राहत की उम्मीद

Admin

Leave a Comment