September 16, 2026
Baijnath

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने 3300 मीटर की ऊंचाई से रूस के पायलट का शव निकालने में सफलता प्राप्त की।

बैजनाथ 29 अक्टूबर 2023 (वीर खड़का)

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की रेस्क्यू टीम ने ननाहार के बिग फेस जगह से 3300 मीटर की ऊंचाई से। शव निकालने में सफलता प्राप्त की है। एसोसिएशन के संदीप क़पूर की अगुवाई में गए अभिषेक ,पदम् ,परकाश चंद आदि युवकों की। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मेहनत के बाद इस रशियन पायलट के शव को वहां से निकला। रेस्क्यू टीम की अगवाई कर रहे संदीप क़पूर ने बताया कि वीरवार को संगठन को रुशियन पायलट के लापता होने की जानकारी मिली थी जिस पर तुरंत बचाव दल। उनको लेने के लिए रवाना हुआ। 24 घंटे के सफर के बाद। पहाड़ों में पत्थरों बीच में बसे रशियन पायलट को ढूंढने में कामयाब रहा। सन्दीप कपूर ने बताया कि 15 कि.मी की खड़ी चढ़ाई चढ़ाई और अति दुर्ग़म मार्ग से सफ़र के दौरान टीम को जंगली भालू आदि का भी सामना करना पड़ा । शुक्रवार को दोपहर बाद रेस्क्यू टीम ने इस इस शव को पुलिस के हवाले किया।बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने प्रशासन से युवकों को स्मानीत करने के माँग की है ।

Related posts

पपरोला के कृषक श्री गरीब दास जी भारत की राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत

Admin

बैजनाथ में वर्षा से अब तक 55 करोड़ 75 लाख के नुकसान का अनुमान

Admin

पहली बार किसी नेता को अपने बीच पाकर अचंभित हुए भेड़ पालक

Admin

Leave a Comment