April 18, 2026
Baijnath

पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग में कार्निवल होना गर्व की बात – रविंद्र बिट्टू


बैजनाथ 28 अक्टूबर 2023 ( वीर खड़का)

विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग में कार्निवल का होना बैजनाथ हलके के लिए गर्व की बात है । यह बात प्रदेश कांग्रेस एससी सैल के वाईस चेयरमैन रविंद्र बिट्टू ने एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिलिंग घाटी के सौंदर्यीकरण व इसे सहेजने को लेकर काम किए जाएँगे । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व केवल शिमला , मनाली व धर्मशाला में ही कार्निवल का आयोजन होता आया है और इस बीड़ बिलिंग में कार्निवल का आयोजन होना पर्यटन को बूस्ट करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार ने बीड़ बिलिंग की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि बिलिंग घाटी में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं व कांग्रेस सरकार इसके प्रति गंभीर है। बिट्टू ने कहा कि बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रयासों से वर्ष में दूसरी बार अंतराष्ट्रीय स्तर के पैराग्लाइडिंग इवेंट हो रहा है जिसके लिये बीपीए अध्यक्ष अनुराग शर्मा व उनकी टीम बधाई के पात्र हैं । उन्होंने बीड़ बिलिंग में कार्निवल के आयोजन के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, केबिनेट मंत्री आर एस बाली, सीपीएस किशोरी लाल का आभार जताया व कहा कि 2 नबंवर को सीएम के बैजनाथ ( बीड़ ) आगमन पर ब्लाक कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग इवेंट को लेकर प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग मददगार साबित हुई है ।

Related posts

बैजनाथ में उचित मूल्य की दुकान का उद्घाटन: विधायक किशोरी लाल ने कहा, जन-जन तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने को सरकार प्रतिबद्ध

Admin

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के छठे दिन भी USA के ऑस्टिन की बढ़त बरकरार।

Admin

बैजनाथ पुलिस ने 700 ग्राम च*रस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment