July 21, 2026
Baijnath

बैजनाथ में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की कड़ी कार्रवाई

बैजनाथ, 14 जून (विकास बावा साभार पंजाब केसरी )

खनन निरीक्षक और पुलिस विभाग ने बैजनाथ के नदी नालों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए खनन करने वालों के खिलाफ चालान किए हैं। बीते काफी समय से व्यास नदी की सहायक नदी नालों में अवैध खनन का धंधा फल फूल रहा था। इस बारे में लोगों ने कई बार शिकायत भी दर्ज करवाई है और सोशल मीडिया पर भी इस सारी कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन की काफी फजीहत हुई थी। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा की अगुवाई में थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर और खनन निरीक्षक चुन्नीलाल के नेतृत्व में पूरे दलबल के साथ इस सारी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक बैजनाथ के कथोग, चोंबू और चोबीन में यह धंधा फूल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कथोग में निजी भूमि पर कथित तौर पर कॉफी अरसे से खनन किया जा रहा था इतना ही नहीं कई बार तो खनन करने वालों ने पत्थरों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग तक का इस्तेमाल कर लिया। जिससे न केवल पर्यावरण को खासा नुकसान हो रहा था बल्कि साथ बहती बिनवा नदी से संचालित होने वाली कई पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही थी। इसी तरह से चोबू और चोबीन में ही खनन करने वालों के खिलाफ विभाग ने चालान किए हैं। खनन निरीक्षक चुन्नीलाल का कहना है कि आने वाले दिनों में विभाग द्वारा और भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ चालान किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि किसी भी इस तरह की कार्रवाई की सूचना में खनन और पुलिस विभाग को दें। काबिल ए गौर यह है कि क्षेत्र की तमाम पहाड़ी ढलानों को काटकर समतल करने के नाम पर अवैध खनन का धंधा फल फूल रहा है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर पंचायत के क्षेत्र में किसी भी खुदाई कार्य के लिए विभागीय सहमति जरूरी है।

पुलिस और खनन विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने के कुछ देर बाद पुनः निजी भूमि पर दो-दो जेसीबी मशीनों से पत्थरों को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खनन करने वालों के हौसले कितने बुलंद है।

Related posts

आपदा में पशुओं संग ही रहे छेरना और लुआई के लोग ।

Admin

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की तीव्र गति से भाजपा नेताओ में बोखलाहट-राव

Admin

Baijnath Congress News :बैजनाथ में कांग्रेस का जोरदार अभियान: मनरेगा बचाओ संग्राम को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता — विधायक किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment