24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

BJP ने जताया कांग्रेस छोड़ पार्टी में आये नेताओं पर भरोसा, होशियार सिंह, आशीष शर्मा व केएल ठाकुर को दिया टिकट

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों हमीरपुर सदर, सोलन जिला की नालागढ़ विधानसभा सीट और कांगड़ा की देहरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने निर्दलीय चुनाव जीते पूर्व विधायकों को ही अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

इसको लेकर भाजपा ने सूची जारी कर दी है. हमीरपुर से आशीष शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. गुरुवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में यह तीनों निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे.

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन्होंने भी अपना समर्थन कांग्रेस को दिया था. बता दें कि 27 फरवरी को इन निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला था जबकि 22 मार्च को तीनों निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन हिमाचल विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने इन विधायकों का इस्तीफा मंजूर नहीं किया और उन्हें कारण बताओं नोटिस भेजा था. वहीं, इस्तीफा मंजूर नहीं होने पर इन विधायकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 3 जून को इनका इस्तीफा मंजूर किया गया था. इसके बाद अब इन तीनों सीटों पर फिर से चुनाव हो रहे हैं. 14 जून से उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 10 जुलाई को तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. वहीं, हाल ही प्रदेश की 6 सीटों पर हुए विधानसभा उप चुनाव में चार सीटें कांग्रेस जितने में सफल रही. वहीं, बीजेपी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है.

Related posts

डीसी ने टीम भावना से काम को दिया श्रेय, दोहराई नशा मुक्त हिमाचल अभियान को इसी प्रकार गतिमान रखने की प्रतिबद्धता

Admin

अब गांवों में भी बजेगा कूड़े वाली गाड़ी का हॉर्न! कचरा देने के लिए रहें तैयार, लोगों को दिए जाएंगे अलग- अलग बैग

Admin

चुनाव में जमानत जब्त होने का क्या मतलब है, इसके पीछे का क्या है गणित ? जानें सब कुछ

Admin

Leave a Comment