24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

दुबई भेजने के नाम पर शातिर ने लगाया एक करोड़ का चूना, अमृतसर के युवक ने 6 लोगों को बनाया ठगी का शिकार

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में दुबई भेजने के नाम पर एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. दुबई भेजने के नाम पर अब तक 6 युवकों से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने बीबीआई है. हालांकि, इसमें ठगी के शिकार हुए युवकों की संख्या और ठगी की रकम एक करोड़ से ज्यादा बढ़ने के आसार हैं. वहीं, इन युवकों से पैसे लेने वाला अमृतसर का आरोपी युवक फरार है. वहीं,

शिकायतकर्ता उमंग कुमार ने बताया कि खुद को अमृतसर का निवासी बताने वाला शिवांकुर अपने परिवार के साथ पिछले 6 माह से धर्मशाला के मोहली में क्वार्टर लेकर रह रहा था. इस दौरान उसके संपर्क में धर्मशाला के कुछ युवा आए, जिन्हें आरोपी शिवांकुर ने दुबई में अपने लिंक होने की बात कही और युवाओं को दुबई भेजने का झांसा दिया. इस दौरान आरोपी ने धर्मशाला के 6 युवकों से करीब एक करोड़ रुपए ऐंठ लिए.

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने तड़केवाला इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी बनाई थी. युवकों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं. जब आरोपी, उसकी बहन और जीजा के बैंक खातों को खंगाला गया तो वो खाली मिले. जब पीड़ित युवकों ने आरोपी के पासपोर्ट पर लिखे पते पर अमृतसर पहुंचे तो वो वहां नहीं मिला.

इसके बाद पीड़ित युवकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की और आरोपी के खिलाफ मैक्लोडगंज थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एसएचओ मैक्लोडगंज यादेश ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी के मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की. ताकि उसका कोई सुराग जुटाया जा सके.

धर्मशाला एएसपी वीर बहादुर ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा”.

Related posts

विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, लेटर में परिवार को भी धमकाया; गृह मंत्रालय से जांच की मांग

Admin

Himachal Cloud Burst:कुल्लू और धर्मशाला में बादल फटने से भारी तबाही! 5 जगहों पर बाढ़, 2 की मौ.त, 11 लापता। 2000+ सैलानी सैंज घाटी में फंसे। प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

Admin

Accident: लग्जरी बस और कार में जोरदार टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत

Admin

Leave a Comment