19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम, 6 जिलों में फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट

शिमला: हिमाचल में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. बीते 24 घंटों से प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को बारिश को लेकर पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. वहीं, शिमला में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था. शुक्रवार को शिमला में दिन भर हल्की बारिश का दौर जारी रहा. वहीं, शाम को भारी बारिश हुई

फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट जारी:

विभाग की ओर से आगामी 24 घंटों के लिए “शिमला, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर में फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में नदी नालों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है.” मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा “ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.”

11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब:

मौसम विभाग शिमला के अनुसार, “लोगों को 8 जुलाई तक बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. इस अवधि के दौरान औसत न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. फिलहाल राजधानी शिमला के साथ प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है. वहीं, राज्य में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है.”

64 सड़कें और 226 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप:हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक प्रदेश में 64 सड़कों पर आवाजाही ठप रही. सबसे अधिक सड़कें मंडी जिले में बंद हैं. वहीं, राज्य में सुबह 236 बिजली ट्रांसफार्मर ठप थे, शाम को इनकी संख्या घटकर 34 रह गई.24 घंटों में हुई इतनी बारिश:बीते 24 घंटों के दौरान पालमपुर में 128.0, कटौला 110.2, बैजनाथ 95.0, जोगिंद्रनगर 64.0, मंडी 40.4, कोठी 36.0, कुफरी 33.2, शिलारू 32.5, कोटखाई 32.3, धर्मशाला 26.2, मनाली 22.0 व खदराला में 21.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

Related posts

हिमाचल सरकार की बड़ी पहल, हर सरकारी विभाग में बनेगा E-चार्जिंग स्टेशन

Admin

हिमाचल BJP ने की नई संगठनात्मक नियुक्ति, 5 नेताओं को नए मंडल गठन का जिम्मा

Admin

Himachal News: हिमाचल में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू, 6,297 पदों पर होगी आउटसोर्स नियुक्ति।

Admin

Leave a Comment